भारत सरकार ने जाने माने यूट्यूबर कार्ल रॉक को वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इससे पहले यूट्यूबर रॉक ने भारत सरकार पर बिना जानकारी के उन्हें ब्लैक लिस्ट किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसके चलते वह अपनी पत्नी (जो की एक भारतीय हैं) से अलग रह रहे हैं।
न्यूज़ीलैंड के रहने वाले कार्ल रॉक ने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें बिना जानकारी के ब्लैक लिस्ट करते हुए उनका भारत में प्रवेश को प्रतिबंध कर दिया है। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसका शीर्षक है ‘मैंने 269 दिनों से अपनी पत्नी को क्यों नहीं देखा।’ कार्ल रॉक की पत्नी मनीषा मलिक हरियाणा से हैं और उनकी 2019 में शादी हुई थी।
वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपनी पत्नी और ससुराल वालों से अलग कर दिया गया है। इसलिए वो दिल्ली नहीं आ सकते। उन्होंने भारत सरकार के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है। कार्ल ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न से इस बारे में अपील की है।
विदेश मंत्रालय का जवाब
विदेश मंत्रालय के अनुसार, कार्ल रॉक को पर्यटन वीजा पर कारोबारी गतिविधियां करते और अन्य वीजा नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। जिसके बाद उन्हें वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। जिसके तहत उन्हें एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनका वीजा रद्द कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



