2. और अब आज़मगढ़ जिले की तरह चन्दौली जिले के बर्थरा खुर्द गाँव में भी दलितों के घरों को दबंगों द्वारा उजाड़ना व उत्पीड़न आदि करना क्या यही इनका दलित प्रेम है? व दुःख यह भी है कि अभी भी केन्द्र व यूपी सरकार के दलित मंत्री चुप हैं, क्यों? यह अति-चिन्तनीय।
— Mayawati (@Mayawati) July 10, 2021
बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘आजमगढ़ जिले की तरह चन्दौली जिले के बर्थरा खुर्द गांव में भी दलितों के घरों को दबंगों द्वारा उजाड़ना व उत्पीड़न करना क्या यही इनका दलित प्रेम है? दुख यह भी है कि अभी भी केंद्र और राज्य सरकार के दलित मंत्री चुप हैं, क्यों? यह अति-चिन्तनीय है।’’
उत्तर प्रदेश में राक्षस राज है। किस मुँह से वो अपने को बाबा और योगी कहता है। यह तो ढोंग की पराकाष्ठा है।
पुलिस के भेष में गुंडे क़ानून की रखवाली कर रहे है। pic.twitter.com/pZ9TrKUC8z
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) July 10, 2021
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां विकास खंड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार के साथ अभद्रता, साड़ी खींचने और नामांकन पत्र फाड़ने की घटना हुई। इस मामले में शुक्रवार को संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), पसगवां के थाना प्रभारी (एसएचओ), चौकी प्रभारी एक निरीक्षक और तीन उप निरीक्षकों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



