भारत सरकार को यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए सामरिक योजना बनाने की जरूरत: राहुल

Summary :

यूक्रेन पर रूसी हमले का सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है। यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है। इस मामले पर अब विपक्ष सरकार निशाना साध रहा है..

यूक्रेन पर रूसी हमले का सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है। यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है। इस मामले पर अब विपक्ष सरकार निशाना साध रहा है।  
रणदीप सुरजेवाला का ट्वीट

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी जी, आपकी सरकार की संवेदन शून्यता के कारण कर्नाटक के जिस परिवार ने अपने बच्चे को खो दिया, उन्हें क्या कहेंगे ? यूक्रेन युद्ध के बीच 20 हज़ार भारतीयों ज़िन्दगी हर पल ख़तरे में है और आप ये सब करने में जुटे हैं ? हज़ारों बच्चों को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी किसकी है?’’
राहुल गांधी का ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि वहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार को सामरिक योजना बनाने की जरूरत है।

उन्होंने  किया, ‘‘यूक्रेन में भारतीय छात्र नवीन के जान गंवाने की दुखद खबर मिली है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं फिर यह बात दोहराता हूं कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार को एक सामरिक योजना बनाने की जरूरत है। एक-एक मिनट कीमती है।’’
युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मारे गए छात्र की पहचान कर्नाटक के हावेरी जिले में चलगेरी के निवासी नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के रूप में हुई है।

Desk Team