Indian Spiderman Helping People: देश में मानसून के आगमन के साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में सड़के लबालब (Waterlogging in Maharashtra) भर गई हैं। जिससे लोगों को घर से निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई जगह गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं, जिससे लंबा जाम लग गया है। ऐसे में इन सभी परेशानियों के बीच एक युवक ने अलग अंदाज में लोगों की मदद करने का फैसला किया। उसकी मदद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि भिवंडी के रहने वाले शादाब ने स्पाइडरमैन की ड्रेस ( Spiderman Costume) पहनकर पानी से भरी सड़कों पर उतरकर लोगों की मदद करने का फैसला लिया। उनका कहना है कि जब बारिश के चलते जलभराव की समस्या पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने एक्शन नहीं लिया तो उन्होंने खुद लोगों की मदद करने का फैसला लिया। शादाब ने आगे कहा कि फिल्मों में स्पाइडरमैन हमेशा मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करता है। उसी से इंसपायर होके ही मैंने लोगों की मदद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोगों की परेशानी कम करना और उनके चेहरे पर खुशी लाना है।
पानी में फंसी गाड़ियों को निकाला

वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि शादाब घुटनों तक भरे पानी में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वह रास्ते में फंसे ऑटो रिक्शा को धक्का देकर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, भारी गाड़ियों को सही तरह से निकालकर ट्रैफिक को भी कंट्रोल करने का काम कर रहे हैं। वहीं जहां-जहां सड़क पर पानी जमा था उसे निकालने के लिए लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। जिससे सड़क पर जमा पानी कम हो सके और गाड़ियों की आवाजाही सुचारु रूप से चल सके।
वहीं वीडियो में यह भी देखने को मिला की शादाब मदद करने के साथ-साथ रास्ते से गुजरने वाले लोगों का हौसला भी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वीडियो में वह कई लोगों से हाथ मिलाते और बच्चों के साथ हाई-फाइव करते दिखाई देते हैं। बारिश और जलभराव की समस्या से झूझ रहे लोगों की मदद करने का उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है।
सोशल मीडिया पर जमकर मिल रही तारीफ

वीडियो को तेजी से वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग शादाब की जमकर तारीफ करते नजर आए। कई यूजर्स ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करें। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यही असली हीरो है, जो मुश्किल समय में लोगों के काम आ रहा है। वहीं एक अन्य दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में उन्हें “इंडिया का स्पाइडरमैन” बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि आज के समय में जब लोग अक्सर सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, तब किसी का इस तरह दूसरों की मदद करना प्रेरणादायक है।
Spider Man Spider Man… tumne churaya mere dil ka chain.. pic.twitter.com/r1FR5f9YMk
— Milann Desai (@Milan_reports) July 7, 2026
VIDEO हो रहा तेजी से वायरल

शादाब का यह अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग वीडियो को शेयर कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। बारिश और जलभराव जैसी मुश्किल हालात में स्पाइडरमैन की पोशाक पहनकर लोगों की मदद करने का उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि असली सुपरहीरो वही होता है, जो जरूरत पड़ने पर बिना किसी उम्मीद के दूसरों की मदद के लिए खड़ा रहता है।


Download Android App
Download iOS App




