शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को कनपटी की एक हड्डी (टेम्पोरल बोन) का एचआरसीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई है।
सरकारी अस्पताल, जे जे अस्पताल, के अधीक्षक संजय सुरासे ने कहा कि सुनने की क्षमता कम होने और चेहरे के बायीं ओर कमजोरी, दर्द की शिकायत के बाद इंद्राणी को अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर ने कहा कि सीटी स्कैन का संशोधित रूप एचआरसीटी स्कैन अंदरूनी ढांचागत जानकारियां उपलब्ध कराता है। सुरासे ने कहा, ‘‘उनकी सुनने की संवेदनशीलता की आज जांच की गई और रिपोर्ट सामान्य है। मरीज को एचआरसीटी-टेम्पोरल बोन (कनपटी की एक तरफ की हड्डी) की सलाह दी गई है।’’
उन्होंने कहा कि इंद्राणी का मस्तिष्क का एमआरआई हुआ था और न्यूरोलाजिस्ट रिपोर्ट जांचेगा।
इंद्राणी बेटी शीना की हत्या के संबंध में भायखला जेल में बंद है। सिरदर्द और निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद शुक्रवार को उन्हें जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Download Android App
Download iOS App



