मुद्रास्फीति सभी भारतीयों पर एक ‘कर’ है, जनता की रक्षा के लिए सरकार को उठाने चाहिए कदम : राहुल गांधी

Summary :

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने गरीबों और मध्यम वर्ग को कुचल दिया था। यह (महंगाई) और बढ़ेगी क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आगाह करते हुए कहा कि देश में महंगाई अभी और बढ़ेगी। इसके अलावा उन्होंने सरकार से देश की जनता की रक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने गरीबों और मध्यम वर्ग को कुचल दिया था। यह (महंगाई) और बढ़ेगी क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है।  


खाद्य कीमतों में हुई है 22 प्रतिशत की वृद्धि 

राहुल गांधी ने कहा खाद्य कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। कोविड ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है।  उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों की रक्षा करनी चाहिए। सरकार ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई।
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से पड़ा है कीमतों पर असर 
कोंग्रस नेता ने कहा इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई। यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत असर डाला है।

Desk Team