‘पुष्पा’ झुकेगा भी, धरा भी जायेगा’ जानें क्यों एक IPS अफसर ने किया ये Tweet

Summary :

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने चन्दन तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर किये ट्वीट में लिखा, रियल लाइफ ‘पुष्पा’ झुकेगा भी, धरा भी जायेगा।

‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म का बुखार आम जनता से लेकर फिल्मी हस्तियों पर भी खूब चढ़ा हुआ है। फिल्म के गानों से लेकर उसके डायलॉग तक लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में एक आईपीएस अफसर ने भी ट्वीट किया, लेकिन इस ट्वीट में थोड़ा सा ट्विस्ट है। IPS सुकीर्ति माधव मिश्रा ने ये ट्वीट एक रियल लाइफ चन्दन तस्कर के पकडे जाने के बाद किया है।
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने चन्दन तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर किये ट्वीट में लिखा, “रील लाइफ ‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं। रियल लाइफ ‘पुष्पा’ झुकेगा भी, धरा भी जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘पुष्पा’ फिल्म से प्रेरित होकर लाल चंदन की तस्करी का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा।


किस घटना पर है IPS सुकीर्ति माधव मिश्रा का Tweet

दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी में शामिल तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर ने तस्करी के लिए अल्लू अर्जुन की हाल में आई फिल्म ‘Pushpa’ की तरह ही कोशिश की, जो पूरी तरह से विफल साबित हुई। तस्करों ने अपने ट्रक में लाल चंदन के ऊपर फलों के कई डिब्बे रख दिए थे। ट्रक के ऊपर एक कोरोना आवश्यक उत्पादों का स्टिकर भी लगा दिया गया। यानी पुलिस को शक न हो।
IPS मिश्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसपर लोग बेहद मजाकिया प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस के काम की सराहना भी कर रहे हैं। वहीं, आईएएस अवनीश शरण ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- ‘बेचारा पुष्पा.’ एक और यूजर ने कहा कि पुलिस को फ्लावर समझने की गलती कर दी। उसे क्या पता की पुलिसवाले फायर हैं।

Desk Team