Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

NASA देगा नया तोहफा, Chandrayaan-3 के बाद भारत एक और सफलता के करीब

Summary :

ISRO Update News: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का कीर्तिमान पहले ही स्थापित कर चुका भारत अब अंतरिक्ष में रफ्तार बढ़ाने के लिए तैयार है। बता दें इस काम में NASA यानी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (Space Administration) का भी साथ मिलने जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, नासा ने भारतीय यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई है। NASA जल्द देने वाला है एक बड़ा तोहफा NASA ने भारतीय यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई अंतरिक्ष यात्री का चयन इसरो द्वारा किया जाएगा- Nelson ‘अंतरिक्ष स्टेशन’ के निर्माण का लक्ष्य बनाने का…

ISRO Update News: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का कीर्तिमान पहले ही स्थापित कर चुका भारत अब अंतरिक्ष में रफ्तार बढ़ाने के लिए तैयार है। बता दें इस काम में NASA यानी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (Space Administration) का भी साथ मिलने जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, नासा ने भारतीय यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई है।

  • NASA जल्द देने वाला है एक बड़ा तोहफा
  • NASA ने भारतीय यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई
  • अंतरिक्ष यात्री का चयन इसरो द्वारा किया जाएगा- Nelson
  • ‘अंतरिक्ष स्टेशन’ के निर्माण का लक्ष्य बनाने का निर्देश- PM Modi

आपको बता दें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत के खुद के अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण में नयी दिल्ली का सहयोग करने के लिए वॉशिंगटन तैयार है। भारत यात्रा पर आए नेल्सन ने कहा कि अमेरिका और भारत अगले साल के अंत तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहे हैं।

अंतरिक्ष यात्री का चयन इसरो द्वारा किया जाएगा- Nelson

नेल्सन ने कहा, ‘अंतरिक्ष यात्री का चयन इसरो द्वारा किया जाएगा। नासा चयन नहीं करेगा।’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर भारत चाहे तो अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में नई दिल्ली के साथ सहयोग करने के लिए वॉशिंगटन तैयार होगा।नेल्सन ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि उस समय तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन होगा। मुझे लगता है कि भारत 2040 तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन चाहता है। अगर भारत चाहता है कि हम उसके साथ सहयोग करें, तो निश्चित रूप से हम उपलब्ध होंगे। लेकिन यह भारत पर निर्भर है।’

‘अंतरिक्ष स्टेशन’ के निर्माण का लक्ष्य बनाने का निर्देश- PM Modi

ISRO Update News: बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को 2035 तक ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ के निर्माण का लक्ष्य बनाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा भारत 2040 तक चांद पर मानव की लैंडिंग की तैयारी भी कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner