केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि देश में हाल में रोजगार के जो आंकड़ आये हैं उससे साफ है कि रोजगार परिदृश्य में सुधार हो रहा है।
श्री यादव ने महंगाई और आवश्यक वस्तुओं पर से लगाये गये जीएसटी को वापस लेने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच हुये प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हाल के महीनो में ईपीएफओ और पीएफ में नये खाताधारकों की संख्या में हुयी बढोतरी से साफ है कि देश में रोजगार में बढोतरी हुयी है और इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है उन्होंने इसको लेकर कुछ आंकड़ भी दिये लेकिन विपक्षी सदस्यों के हंगामें के कारण कुछ साफ-साफ सुना नहीं जा सका।


Download Android App
Download iOS App



