कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक आजाद ने उपराष्ट्रपति निवास जाकर धनखड़ से मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की। राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष आजाद लंबे समय तक संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



