Jammu & Kashmir: धू-धू कर जला मकान, 28 DOU की टीम ने आग पर पाया काबू

Summary :

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। बता दें बीते दिन सुबह कुपवाड़ा के एक आवासीय घर में आग लग गई। यह आग कई घंटो तक जारी रही थी। करीब 28 माउंटेन डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट के अग्निशमन दल और सैन्य कर्मियों ने सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया। Highlights रिहायशी मकान में लगी आग DOU की टीम ने आग पर पाया काबू मौके पर पहुंची DOU की टीम, आग पर पाया काबू द्रुगमुल्ला के पास मुकाम शॉली गांव में एक आवासीय घर में आग लग गई। सूचना मिलते ही 28 माउंटेन डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU)…

Jammu & Kashmir

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। बता दें बीते दिन सुबह कुपवाड़ा के एक आवासीय घर में आग लग गई। यह आग कई घंटो तक जारी रही थी। करीब 28 माउंटेन डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट के अग्निशमन दल और सैन्य कर्मियों ने सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया।

Highlights

  • रिहायशी मकान में लगी आग
  • DOU की टीम ने आग पर पाया काबू

मौके पर पहुंची DOU की टीम, आग पर पाया काबू

द्रुगमुल्ला के पास मुकाम शॉली गांव में एक आवासीय घर में आग लग गई। सूचना मिलते ही 28 माउंटेन डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU) के अग्निशमन दल और सैन्य कर्मी, अग्निशामकों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। सफलतापूर्वक आग पर कापू पाया गया।

जान-माल को नहीं हुई हानि

प्रेस विज्ञप्ति के दौरान सैन्य कर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने मौके पर पहुच कर आग पर काबू पा लिया था। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि उसी दिन शाम 5 बजे फिर से आग भड़क गई और 28 माउंटेन डीओयू द्वारा एक बार फिर आवश्यक सहायता प्रदान की गई। सैन्य कर्मियों और अग्निशमन कर्मचारियों हे ने आस-पास के घरों में आग को फैलने से रोका। वहीं किसी के भी जान-माल को हानि नहीं हुई है। हांलाकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan