Jammu-Kashmir: कश्मीर में शीत लहर से थोड़ी राहत, ठंड का कहर अब भी जारी

Summary :

Jammu-Kashmir: कश्मीर में आसमान साफ रहने के कारण सोमवार को शीत लहर से थोड़ी राहत मिली, लेकिन घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि, श्रीनगर शहर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री, वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में आसमान साफ…

Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir: कश्मीर में आसमान साफ रहने के कारण सोमवार को शीत लहर से थोड़ी राहत मिली, लेकिन घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि, श्रीनगर शहर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री, वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • कश्मीर में आसमान साफ रहने के कारण सोमवार को शीत लहर से थोड़ी राहत मिली
  • लेकिन घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है
  • श्रीनगर में रविवार रात तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री दर्ज किया गया

कुछ इस तरह रहा तापमान

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। उन्होंने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्लई-कलां’ की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे प्रख्यात डल झील सहित जल निकाय जम जाते हैं। घाटी के कई हिस्से इस स्थिति का सामना करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News