देशभर में जन्माष्टमी की धूम, PM मोदी बोले-सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए यह उत्सव

Summary :

देशभर में आज श्री कृष्ण के जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) की धूम है। जन्माष्टमी भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।

Janmashtami 2022 : देशभर में आज श्री कृष्ण के जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) की धूम है। जन्माष्टमी भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में अर्द्धरात्रि को मथुरा में हुआ था।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण।’’ 


भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार हर साल पूरे देश में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रती रहकर पूरे नियम और संयम से भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। तथा भगवान् श्री कृष्ण का स्मरण करते हुए दिन व्यतीत करते हैं। 

101 गौ दान जितना फल देता है श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का व्रत, इन बातों का रखें ध्यान

Desk Team