प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से 2016 के ‘पनामा पेपर्स’ लीक प्रकरण से जुड़े एक मामले में पूछताछ को लेकर जया बच्चन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी ताकत का दुरुपयोग कर डराने की कोशिश कर रही है।फिल्म अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सांसद जया बच्चन ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती, मगर हिंदुस्तान देख रहा है।
जया ने चुनाव में सपा के जीतने की भी उम्मीद जताई
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कि आप ( सरकार ) कितने देर तक, कब तक लोगों को इस तरह से डरा कर रखेंगे। जया बच्चन ने सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि अंग्रेज भी इसी तरह से लोगों को डरा कर रखते थे, लेकिन हमने उनको भी भगा दिया, यह इतिहास है।जया बच्चन ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव को लेकर घबरा गई है और अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने ‘लाल टोपी सब पर भारी’ की बात कहते हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में सपा के जीतने की भी उम्मीद जताई।
क्या है पनामा पेपर्स कांड
पनामा पेपर्स कांड 3 अप्रैल 2016 को शुरू हुआ जब मोसेक फोन्सेका कंपनी की डिजिटल आर्काईव्स से करीब 1.15 करोड़ लीगल दस्तावेज लीक हो गए। इस पेपर लीक कांड ने 2 देशों के शासनाध्यक्षों को पद से हटने पर मजूबर कर दिया जबकि अन्य कई बड़ी हस्तियों की छवि खराब कर दी। लीक हुए दस्तावेज जर्मनी के अखबार’ एसजेड को मिले थे, जिसने बाद में उन्हें इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (आईसीआईजे) को सौंप दिया था।


Download Android App
Download iOS App



