जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSP) के कर्मचारी और अनुभवी पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने अजमान, संयुक्त अरब अमीरात में PIU स्टैंडिंग 90 किग्रा वर्ग में आयोजित एशियाई पैरा-आर्म कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपने खाते में एक और पदक जोड़ लिया। श्रीमंत झा ने प्रभावशाली मुकाबले में कजाकिस्तान की निकिता चेबाकोव को हराकर रजत पदक जीता। श्रीमंत झा ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी की है और आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पर ध्यान देंगे।
टूर्नामेंट में प्रोत्साहित करने और समर्थन देने का किया धन्यवाद
उन्होंने जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड को सभी बड़े टूर्नामेंट में प्रोत्साहित करने और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होनें कहा कि मैं जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष नवीन जिंदल का आभारी हूं, जिन्होंने मेरी क्षमता पर विश्वास किया और सभी बड़े टूर्नामेंटों में मुझे प्रोत्साहित और समर्थन दिया। यह मेरे लिए एक विशेष जीत है क्योंकि यह एक साल के अंतराल के बाद आई है। अब मैं आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करूंगा और निश्चित रूप से जेएसपी और भारत को फिर से गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा,” पदक जीतने के बाद श्रीमंत झा ने कहा। श्रीमंत पहले ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल भावना का प्रदर्शन कर चुके हैं और कई स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। झा वर्ल्ड नंबर 3 और एशिया के नंबर 1 पैरा-आर्म रेसलर हैं। उन्होंने अब तक 41 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं।


Download Android App
Download iOS App



