ढाका-काठमांडू फ्लाइट को किया गया डायवर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

Summary :

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया गया

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया गया कि पायलटों ने विमान में कुछ तकनीकी खराबी देखी और उसे पटना हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया, जहां वह सुरक्षित उतर गया। शुक्रवार को एक तकनीकी समस्या के कारण 77 यात्रियों के साथ बिमान बांग्लादेश की काठमांडू जाने वाली उड़ान को पटना हवाई अड्डे पर भेज दिया गया। जिस तकनीकी समस्या के कारण तत्काल लैंडिंग की आवश्यकता थी, उसका तुरंत पता नहीं चल सका।
पटना में सुरक्षित उतरी
अधिकारी ने कहा, “ढाका से काठमांडू जाने वाली बिमान बांग्लादेश फ्लाइट-371 को तकनीकी समस्या के कारण पटना की ओर मोड़ दिया गया था। यह 12:00 IST पर पटना में सुरक्षित उतरी। जहाज पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।” अधिकारी ने कहा कि टीमें घटना की जांच कर रही हैं। 

Desk Team