भारत के मुख्य न्यायधीश एन. वी. रमना का 26 अगस्त को इनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा और वह इसी महीने पूर्ण रूप से रिटायर हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल 2021 को रमना देश के 48 वें मुख्य न्यायधीश हैं। हालांकि, इनका कार्यकाल पूरा होने के बाद भारत के अगले चीफ जस्टिस यू यू ललित होंगे क्योंकि इनके नाम की घोषणा रमना कर चुके हैं।
यू यू ललित होंगे देश के अगले मुख्य न्यायधीश

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जस्टिस यूयू ललित इस समय सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं। हालांकि, चीफ जस्टिस एन वी रमना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस यू यू ललित के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है. 27 अगस्त को शपथ लेने वाले जस्टिस ललित का चीफ जस्टिस के रूप में कार्यकाल 8 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
ललित के बाद यह होंगे देश के अगले मुख्य न्यायधीश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश के अगले मुख्य न्यायधीश का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो जाएगा यह सिर्फ तीन महीने की उत्तराधिकारी के रूप में कार्याभार संभालेंगे। आपको बता दें 48 वें मुख्य न्यायधीश रमना का कार्यकाल 26 अगस्त को पूरा हो जाएगा ओर यू यू ललित अगले मुख्य न्यायधीश बनेंगे और फिर इसके बाद यशवंत जंद्रचूड़ इंडिया के नए चीफ जस्टिस के रूप में गद्दी संभालेंगे।


Download Android App
Download iOS App



