कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सिंधिया ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। सिंधिया ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को झटका देते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दें दिया था।
इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा, आज हम सबके लिए बहुत खुशी का विषय है और आज मैं हमारी वरिष्ठतम नेता स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जी को याद कर रहा हूं। भारतीय जनसंघ और बीजेपी दोनों पार्टी की स्थापना और स्थापना से लेकर विचारधारा को बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष की सर्वदलीय बैठक खत्म, ओम बिड़ला ने कांग्रेस के 7 सांसदों का निलंबन लिया वापस
गौरतलब है की सिंधिया के कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद ही कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। इस घटनाक्रम के साथ ही कमलनाथ सरकार पर खतरे के बादल मंडराने लगे है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को राजनीति का धुरंधर खिलाड़ी माना जाता है, लिहाजा बीजेपी ने भी अपने सभी विधायकों को गुरुग्राम स्थिति एक होटल में शिफ्ट कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



