तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।बता दें सनातन धर्म को लेकर अब दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने इस मसले को लेकर उदयनिधि पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर हमला बोलने वालों का विनाश तय है।
कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा
आपको बता दें दिल्ली बीजेपी उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने मंगवालर को अपने ट्वीट में लिखा है कि उदयनिधि स्टालिन ने नाम रशिया से लिया और धर्म रोम से लिया और गाली सनातन को देने लगे हैं। भारत की भूमि पर पैदा हुई, हर धर्म व परंपरा सनातन है। सबका मूल एक ही है। हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन ये सब सनातन परंपरा का हिस्सा है। आगे उन्होंने कहा कि सनातन पर हमला करने वालों का सर्वनाश निश्चित है। सनातन था, है और रहेगा।
स्टालिन ने नाम रशिया से लिया, धर्म रोम से लिया और गाली सनातन को देने लगे
भारत की भूमि पर पैदा हुई हर धर्म परंपरा सनातन है , सबका मूल एक ही है
हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन ये सब सनातन परंपरा का हिस्सा है
इन पर हमला करने वालों का सर्वनाश निश्चित है
सनातन था, है और रहेगा pic.twitter.com/mTJUIgKAzY
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) September 5, 2023
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कहा था कि देखिए, सनातन विरोधी ‘घमंडिया गठबंधन’ का यही असली चेहरा है! स्टालिन का सनातन पर बयान आने के बाद वह सोमवार को दिल्ली के आरके पुरम स्थित मलाई मंदिर पहुंचकर उदयनिधि की मानसिक बेहतरी के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु अन्य हिंदू मंदिरों के अलावा, भगवान रामेश्वरम और देवी मीनाक्षी की भूमि है। तमिलनाडु के सीएम के बेटे की ओर से सनातन धर्म को खत्म करने की मांग वाला बयान चौंकाने वाला और निंदनीय है। यह बयान तमिलनाडु में DMK के अंत और I.N.D.I.A. गठबंधन के देशव्यापी पतन की राह तय करेगा।


Download Android App
Download iOS App



