कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोगों को भाषण नहीं, राशन देकर करें मदद

Summary :

सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि हमारे लोग सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है लेकिन सरकार को भी लोगों का समर्थन करने के लिए तैयार होना चाहिए।

कांग्रेस ने एक बार फिर प्रवासियों और गरीब लोगों की दुर्दशा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण पीड़ित हैं। पार्टी के नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को कहा कि केवल भाषण देकर लोगों की मदद नहीं की जा सकती।

सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि “हमारे लोग सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है लेकिन सरकार को भी लोगों का समर्थन करने के लिए तैयार होना चाहिए। ये समर्थन ‘लाठीचार्ज’ और ‘भाषण’ से नहीं, बल्कि ‘राशन’ और जीवनयापन के लिए ‘पैसा’ देकर करना चाहिए।” सिब्बल ने कहा कि “हम गुरुद्वारे, मंदिर, सामुदायिक सहयोग से चल रहे गैर सरकारी संगठन को सलाम करते हैं, जो इन प्रवासियों और गरीबों को खाना खिला रहे हैं।”

कांग्रेस 20 सितंबर तक गरीबों के लिए मुफ्त राशन की मांग कर रही है और सोनिया गांधी ने इस पर प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार से गरीबों को भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ‘आपातकालीन राशन कार्ड’ जारी करने की अपील की। ये प्रावधान उन लोगों के लिए करने को कहा है, जिनमें प्रवासी और गरीब शामिल हैं और जिन्हें पीडीएस के माध्यम से राशन नहीं मिल रहा है।

कोरोना के खतरे को देखते हुए NRI लोगों के लिए भारत में 120 दिन रहने संबंधी कानून में संशोधन की मांग

राहुल गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि यह अमानवीय है कि अनाज सड़ रहा है और लोग खाली पेट हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि इस कठिन समय में आपातकालीन राशन कार्ड जारी करें। यह उन लोगों के लिए होना चाहिए जो लॉकडाउन के कारण पीड़ित हैं और उनके पास अनाज नहीं है। लाखों ऐसे नागरिक हैं जो पीडीएस से राशन नहीं ले पा रहे हैं। खाद्यान्न गोदामों में सड़ रहा और लोग भूखे हैं, यह अमानवीय है।

Desk Team