केदारनाथ में मौसम लगातार बिगड़ रहा है। जहां लगातार भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं दूसरी ओर ग्लेशियर हर दिन टूट रहे हैं। जिससे केदारनाथ धाम को जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। जी हां, कल भैरव और कुबेर गाडेरे में ग्लेशियर टूटने से यात्रा मार्ग बाधित हो गया था।
जिसके बाद डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद रास्ता तैयार किया है. जहां सीढ़ी बनाकर तीर्थयात्रियों की आवाजाही शुरू हुई।
इतना ही नहीं केदार घाटी में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। जिसके चलते उत्तराखंड सरकार ने आठ मई तक केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। इससे पहले तीन मई को खराब मौसम के चलते यात्रा रोकनी पड़ी थी। इस बीच यात्रा मार्ग पर लगातार ग्लेशियर टूट रहे हैं, जिससे मार्ग को सुचारू करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज केवल 4,100 तीर्थयात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया !


Download Android App
Download iOS App



