नोटों पर गांधी के साथ हो लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर गांधी के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर गांधी के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर की मांग उठाई है। इसको लेकर केजरीवाल ने 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से निवेदन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।  
पत्र में अरविन्द केजरीवाल ने लिखा कि देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय नोटों पर एक तरफ गांधी जी की और दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर होनी चाहिए। आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी भारत विकासशील और गरीब देशों में गिना जाता है। हमारे देश में आज भी इतने लोग करीब हैं। क्यों?”


उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ हम सब देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो दूसरी ओर हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयास फलीभूत हों। सही नीति, कड़ी मेहनत और प्रभु का आशीर्वाद- इनके संगम से ही देश तरक्की करेगा। दिल्ली के सीएम ने दावा किया है कि इस मुद्दे पर जनता खूब समर्थन दे रही है। सभी इसके लिए सहमते हैं। 

…तो अल्लाह, जीसस और गुरु नानक को भी करें शामिल, केजरीवाल की मांग पर कांग्रेस नेता का बयान

केजरीवाल ने लिखा, ”कल एक प्रेस वार्ता करके मैंने सार्वजनिक रूप से इसकी मांग की। तब से सामान्य जन का इस मुद्दे पर जबर्दस्त समर्थन मिला है। लोगों में इसे लेकर जबर्दस्त उत्साह है। सभी लोग चाहते हैं कि इसे तुरंत लागू किया जाए।” दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बीते बुधवार को मुस्लिम देश इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए भारतीय करेंसी पर गांधी के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर की मांग उठाई। केजरीवाल की इस मांग को लेकर देश की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया। 

केजरीवाल की मांग पर हमलावर हुई BJP, कहा-राम मंदिर पर आपत्ति करने वालों ने पहना नया मुखौटा

Desk Team