विज्ञापन गुरु अलीक पदमसी के निधन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उनका शनिवार की सुबह मुंबई में निधन हो गया था। राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में श्री पदमसी के परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा, ‘ सृजन गुरु, रंगमंच की हस्ती और विज्ञापन की दुनिया के अग्रणी सदस्य अलीक पदमसी के निधन के बारे में जानकर दु:ख हुआ।’ श्री मोदी ने भी श्री पदमसी के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुये कहा, ‘अलीक पदमसी के निधन से दु:ख हुआ।
अपनी बात दर्शकों तक पहुँचाने की अछ्वुत क्षमता के वह धनी थे। विज्ञापन की दुनिया में उनका वृहद योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। रंगमंच में भी उनका उल्लेखनीय योगदान था।’ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने भी श्री पदमसी के निधन पर शोक व्यक्त किया।


Download Android App
Download iOS App



