प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कल यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार श्री मोदी विशेष विमान से देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर कल शाम छह बजे पहुंचेंगे।
जहां से वे अपने काफिले के साथ विमानतल से महज दो किलोमीटर की दूरी पर लवकुश चौराहे स्थित सभा स्थल जाएंगे। वहां वे सभा को संबोधित करेंगे। मंच में उनके साथ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और इंदौर, उज्जैन, धार, देवास के जिला अध्यक्ष और स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App




