पंजाब के कर्मचारियों के लंबित वेतन की खबरों पर कानून मंत्री ने केजरीवाल की आलोचना की - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

पंजाब के कर्मचारियों के लंबित वेतन की खबरों पर कानून मंत्री ने केजरीवाल की आलोचना की

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने पंजाब सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं देने की एक खबर को लेकर बुधवार को, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने पंजाब सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं देने की एक खबर को लेकर बुधवार को, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भगवंत मान नीत पंजाब सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है और अपने कर्मचारियों को अभी तक अगस्त का वेतन नहीं दे पाई है। 
दिल्ली में भी बड़े स्तर पर धन की बर्बादी-कानून मंत्री 
रीजीजू ने कहा कि केजरीवाल “भारत को नंबर एक” बनाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने “एक साल में पंजाब के साथ क्या किया?” उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय भारत में औसत प्रति व्यक्ति आय से तीन गुना ज्यादा है। बड़े स्तर पर धन की बर्बादी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 19 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।