दक्षेस देशों के नेताओं को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक मजबूत रणनीति बनानी चाहिए : नरेंद्र मोदी

Summary :

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा गुरूवार को इसे महामारी घोषित कर दिया। जिसको लेकर सभी देशों कि सरकारे काफी सतर्क हो गई हैं।

 चीन में फैला कोरोना वायरस अब तक विश्व के 115 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है।  हालांकि विश्व के लगभग सभी देशों में इसके संक्रमण से बचाव के उपाय खोजे जा रहें है । लेकिन अभी तक किसी भी देश के विशेषज्ञों के हाथ इस गंभीर रोग से निपटने का कोई खास इलाज नही मिल पाया है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा गुरूवार को इसे महामारी घोषित कर दिया गया। जिसके बाद से लगभग सभी देशों कि सरकारें अधिक सतर्क हो गई हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस का असर भारत में भी लगातार बढ़ता नजर आने लगा है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 75 मामले सामने आए है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने और विश्व के सामने एक उदाहरण रखने के उद्देश्य से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) नेताओं की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शुक्रवार को चर्चा का  प्रस्ताव दिया। 

कोरोनावायरस से भारत में अब तक 75 लोग संक्रमित : स्वास्थ्य मंत्रालय

उन्होंने कहा कि मैं प्रस्ताव करना चाहूंगा कि दक्षेस देशों का नेतृत्व कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक मजबूत रणनीति बनाये। हम हमारे नागरिकों को स्वस्थ रखने के तरीकों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर सकते हैं। मोदी ने ट्विटर के जरिए कहा कि हमारा ग्रह कोविड-19 कोरोना वायरस से जूझ रहा है। विभिन्न स्तरों पर, सरकारें और लोग इसका मुकाबला करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Ujjwal Jain