Parliament Monsoon session : लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हुई स्थगित, विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

Summary :

संसद के मानसून सत्र का आज से आगाज हो गया है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति चुनाव से हुई। लेकिन थोड़ी ही देर के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को स्थागित कर दिया गया।

संसद के मानसून सत्र का आज से आगाज हो गया है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति चुनाव  से हुई। लेकिन थोड़ी ही देर के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को  स्थागित कर दिया गया। राज्यसभा के सदस्यों ने राज्यसभा के सदस्यों के रूप में शपथ ली। इसके बाद राज्य सभा के सभापति ने एम वेंकैया नायडू ने पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे इसके साथ ही पूर्व  यूएई राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान , प्रसिद्ध शास्त्री संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी। 
लोकसभा की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आज सुबह 10 बजे से राष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे है। जिसमें सांसदों और विधायकों ने भी वोट डाले। मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक होगी। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। 
जीएसटी में वृद्धि अग्निपथ योजना जैसे कई मुद्दों पर चर्चा
राज्यसभा में जीएसटी दरों बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बीच राज्य सभा की कार्रवाही को पूरे  दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस संसद केसी वेणुगोपाल और कई विपक्षी सांसदों ने मुद्रास्फीति , जीएसटी में वृद्धि अग्निपथ योजना जैसे कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस नोटिस दिया है।  

Desk Team