उर्फी जावेद हमेशा
अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस के आउटफिट
हमेशा ही लोगों की इमेजिनेशन से
बहुत हटकर होती है। शायद ही कोई डिजाइनर उर्फी की तरह ड्रेसेज बनाने के बारे में
सोच सकता है। अभी तक उर्फी की हर ड्रेस ने सुर्खियां बटोरी है।
फिर चाहे वो साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस हर चीज में एक्ट्रेस अपना टच देना
नहीं भूलती है। एक बार फिर उर्फी की बोल्डनेस लाइमलाइट में बनी हुई है। हालांकि इस
बार एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस के साथ बहुत बड़ा रिस्क ले लिया है जो उनके लिए भी एक
बड़ी मुसीबत बन सकता है।
उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हर बार की तरह वह
बोल्ड आउटफिट में दिखाई दे रही है। इस बार उन्होंने ब्रालेस होकर आगे से एक धागे
से टॉप को बांध रखा है। वीडियो में उर्फी ने ऑरेंज कलर का फ्रंट ओपन टॉप पहन रखा
है। इस बेहद बोल्ड और
रिलीविंग टॉप के साथ एक्ट्रेस ने लो-वेस्ट जींस पहन रखी है।
इस वीडियो में
उर्फी जावेद स्नूकर खेलती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने टॉप को एक पतले से
धागे से बांध रखा है और ऐसे में खेलते वक्त एक छोटी-सी चूक से वह ऊप्स मोमेंट का
शिकार हो सकती हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा- ‘पूल को खेलने का सही तरीका।‘ इस वीडियो पर सोशल मीडिया
यूजर्स खूब कॉमेंट कर रहे है।
बता दें कि उर्फी जावेद पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में शामिल हुई थीं। इस शो के
बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। आए दिन उर्फी अपने अतरंगी फैशन
और ड्रेसिंग सेंस के चलते लाइम लाइट में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस को कुछ लोग प्यार
करते है तो वहीं काफी सारे लोग उनकी आलोचना भी करते रहते है।


Download Android App
Download iOS App










