जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी आलिया भट्ट..? रणबीर कपूर ने खुद किया खुलासा

Summary :

हाल ही में एक मीडिया हाउस के दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इस बात की तरफ इशारा किया है कि वो जुडवां बच्चों के पापा बनने वाले हैं।

आलिया पिछले महीने अपने सोशल
मीडिया के जरिए प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। तभी से आलिया के प्रेगनेंसी को लेकर बी-टॉउन
में बज बना हुआ है। रणबीर-आलिया अप्रैल में एक दूसरे से शादी रचाएं था। शादी के दो
महीने बाद ही आलिया ने प्रेगनेंसी की न्यूज शेयर की। आलिया प्रेगनेंसी में ही अपने
हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग कर रही थी। फिल्म के सेट से आलिया की कुछ
तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा था। इसके बाद एक्ट्रेस
जब भारत लौटी तो भी उनके बेबी बंप पर लोगों का ध्यान गया। जिसके बाद सोशल मीडिया
पर इस बात को लेकर गॉसिप शुरु हो गई थी। लोगों को दो महीने के हिसाब से आलिया का
बेबी बंप कुछ ज्यादा उभरा लग रहा था। हालांकि अब रणबीर कपूर ने एक ऐसा खुलासा किया
है जिससे लोगों को बेबी बंप ज्यादा दिखने की वजह का पता चल चुका है।

Are Alia Bhatt and Ranbir Kapoor expecting twins? Dad-to-be leaves fans  guessing - Hindustan Times

हाल ही में एक मीडिया हाउस
के दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इस बात की तरफ इशारा किया है कि वो जुडवां
बच्चों के पापा बनने वाले हैं।
जिसे जानने के
बाद इन दोनों स्टार्स के फैंस एकदम हैरान हो गए है। रणबीर कपूर से एक इंटरव्यू के
दौरान जब बोला गया कि
 उन्हें दो झूठ और
दो सच बात लोगों को बतानी होगी
, इस दौरान एक्टर
ने कहा-
‘मैं जुड़वां बच्चों का
पिता बनने जा रहा हूं
, मैं एक बहुत बड़ी
पौराणिक मूवी में काम करने जा रहा हूं
, मैं काम से लंबा ब्रेक लेने जा हूं।‘

Fans want Alia Bhatt to divorce Ranbir Kapoor. Here's why

अब रणबीर की बात में कितनी
सच्चाई है ये तो हमें आने वाले समय में पता लग जाएगा। लेकिन इन दोनों स्टार्स के
फैंस इस बात से काफी खुश नजर आ रहे हैं। रणबीर-आलिया पहली बार बड़े पर्दे पर साथ
दिखाई देने वाले हैं। दोनो 9 सिंतबर को ‘
ब्रह्मास्त्र’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। फिल्म को डायरेक्ट
अयान मुखर्जी ने किया है। वहीं, रणबीर-आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन,
नागार्जून और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं।

Desk Team