सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही हुई, ‘दोपहर 2 बजे तक बाधित’

Summary :

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण से आज एक बार फिर लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष विवाद देखने को मिला जहां सदन के शुरू होते ही दोनों दलों के नेताओं ने दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए, इसके बाद हंगामा शुरू हो गया, यह हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि सदन के नेता को इसे दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण से आज एक बार फिर लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष विवाद देखने को मिला जहां सदन के शुरू होते ही दोनों दलों के नेताओं ने दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए, इसके बाद हंगामा शुरू हो गया, यह हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि सदन के नेता को इसे दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा। प्रश्नकाल आरंभ होने के साथ ही साथ ही सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने राहुल गांधी से उनके बयान लिए माफी मांग करते हुए नारेबाजी की तो विपक्षी सदस्यों ने जेपीसी की मांग को लेकर नारे लगाए।
लोकसभा में जमकर हुई नारेबाजी   
Notice of privilege motion against Rahul gandhi, Lok Sabha speaker asked  for action after studying - India TV Hindi
कांग्रेस सदस्यों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए एक बयान को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियो के उनसे जानकारी मांगने से जुड़े विषय को लेकर भी नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से शोर-शराबा बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रश्नकाल के बाद आपको (विपक्षी सदस्य) पर्याप्त मौका दूंगा। प्रश्नकाल चलने दें। जो भी सदस्य नियमों और प्रक्रिया के तहत नोटिस देंगे उन्हें बोलने का अवसर दूंगा। आपसे आग्रह है कि सदन चलने दें।’’ 
 सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित  
संसद मे हंगामे के बाद लोकसभा अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित
बिरला ने यह भी कहा, ‘‘सदन आपका है, सबको बोलने का अधिकार है। नियमों के तहत आपको मौका मिलेगा।’’ हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने पूर्वाह्न करीब 11 बजकर सात मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। गत सोमवार से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष और सत्ता पक्ष के हंगामे के कारण लगातार पांच दिनों तक लोकसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही बाधित रही और अन्य कामकाज नहीं हो सके।  

Desk Team