मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 229 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 229 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 30 है। इस तरह लगभग 14 फीसदी महिलाओं को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
बता दें , मध्य प्रदेश में भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही दलों ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की वकालत की हैं। मगर कांग्रेस की जो सूची आई है, उसमें महिलाओं को उम्मीदवार बनाए जाने का प्रतिशत 14 है। कांग्रेस ने पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 19 थी।
कांग्रेस की दूसरी सूची में 88 उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है, जिनमें तीन उम्मीदवारों में बदलाव किया गया है। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 11 है। इस तरह राज्य की 229 विधानसभा सीटों के लिए घोषित उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या 30 है। कांग्रेस की दूसरी सूची में जिन 11 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं, उनमें चार बुंदेलखंड से हैं। यह हैं, बीना से निर्मला सप्रे, खुरई से रक्षा राजपूत, रहली से ज्योति पटेल, सागर से निधि जैन। इसके अलावा बांधवगढ़ से सावित्री सिंह, गाडरवारा से सुनीता पटेल, कुरवाई से रानी अहिरवार, सारंगपुर से कला महेश मालवीय, नेपानगर से गेंदु बाई चैहान, धार से प्रभा गौतम और धोहनी से कमलेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



