मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- हमारे लिए ED-CBI, मोदी जी के ‘मेहुल भाई’ के लिए इंटरपोल से रिहाई!

Summary :

देशभर में सभी पार्टियों पर जांच एजेंसियों शिकंजा कसता जा रहा है। बता दें कांग्रेस,आम आदमी पार्टी, टीएमसी समेत विपक्षी नेताओं पर एजेंसियां कार्रवाई कर रही है।

देशभर में सभी पार्टियों पर जांच एजेंसियों शिकंजा कसता जा रहा है। बता दें कांग्रेस,आम आदमी पार्टी, टीएमसी समेत विपक्षी नेताओं पर एजेंसियां कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ इंटरपोल ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी को अपने ‘रेड’ नोटिस लिस्ट से हटा दिया है।साथ ही इसपर अब राजनीति शुरू हो गई है।इसी बीच कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधा है।  
CG में रेड से 'दिल्ली' में खलबली ! केंद्र पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- मोदी  जी में
उन्होंने शायराना अंदाज में ट्वीट किया, “विपक्षी नेताओं के लिए ED-CBI, पर मोदी जी के ‘हमारे मेहुल भाई’ के लिए इंटरपोल से रिहाई! जब ‘परम मित्र’ के लिए कर सकते हैं संसद ठप, तो ‘पुराना मित्र’ जिसको किया था 5 साल पहले फरार, भला उसकी मदद से कैसे करें इनकार? डूबे देश के हजोरों-करोड़, ‘न खाने दूंगा’ बना जुमला बेजोड़!”

दरअसल, एक दिन पहले खरगे ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस के उनके घर पर पहुंचने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, “सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है. यात्रा को पूरा हुए 46 दिन हो गए और वे अब पूछ रहे हैं कि आप किससे मिले थे? लाखों लोग इस यात्रा से जुड़े और उनसे (राहुल गांधी) मुलाकात की. अब कहा जा रहा है कि आप मिलने वालों की पहचान करिये.”

Desk Team