बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर इन दिनों कुछ मायूस हैं। जबसे एक्टर सतीश कौशिक के दुनिया को अलविदा कहने की खबर आई है अनुपम खेर टूटे हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल, अनुपम खेर और सतीश कौशिक का याराना बरसों पुराना है। इनकी दोस्ती इतनी गहरी थी कि ये दोनों एक दिन भी एक-दूसरे से बात किए बनगैर रह नहीं पाते थे। खुद अनुपम खेर ने कुछ दिनों पहले इस बात का खुलासा किया था कि सुबह होते ही सतीश कौशिक का उनके पास फ़ोन आ जाया करता था।

ऐसे में एक्टर के निधन का अनुपम खेर पर असर होना तो तय है। वहीं, अब अनुपम खेर ने अपने दोस्त को एक बार फिर याद किया है। अब उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है और उनके लिए खास मसाज भी लिखा। इस पोस्ट को देख फैंस का दिल भी भर आया है। दरअसल, अपने इस पोस्ट में एक्टर ने जो बातें लिखी हैं वो बताती हैं कि उन्हें सतीश की याद किस तरह सता रही है।

अनुपम खेर ने अब सोशल मीडिया पर एक स्लो मोशन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो सतीश कौशिक की तस्वीर पर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर काफी उदासी दिखाई दे रही है। वहीं, वीडियो पोस्ट करते हुए अनुपम ने लिखा, “जा! तुझे माफ किया! मुझे अकेला छोड़ कर जाने के लिए! मैं तुझे लोगों की हंसी में जरूर ढूंढूंगा। लेकिन हर रोज हमारी दोस्ती को मिस करूंगा। अलविदा मेरे दोस्त! तेरा फेवरेट गाना लगाया है बैकग्राउंड में! तू भी क्या याद करेगा!”
इसके अलावा अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की हत्या को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी खुलकर बात की है। सोमवार को मुंबई में हुई प्रार्थना सभा के बाद अनुपम खेर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें उस आदमी को गरिमापूर्ण तरीके से विदा करना चाहिए और ये सारी अटकलें लगाना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि वो गरिमापूर्ण तरीके से अपना जीवन जीता था। इसलिए हमें उन्हें बिना किसी कॉन्ट्रोवर्सी के विदा करना चाहिए। ये सभी अफवाहें आज इस पूजा के साथ ही समाप्त हो जानी चाहिए।”
दूसरी तरफ अब लोग एक्टर के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी को अनुपम खेर का ये पोस्ट भावुक कर रहा है और लोगों को सतीश कौशिक की कमी खलती नज़र आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



