पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हुई हिंसा पर मंगलवार को चिंता व्यक्त करते हुए देश की भलाई के लिये सभी से शांति और सोहार्द बनाये रखने की अपील की।
सुश्री बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि देश की भलाई के लिये इस समय सभी लोग शांति बनाये रखे।’’ सुश्री बनर्जी ने ये बातें शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई पूर्वी जोनल के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘मैं ताजा हालातों (दिल्ली की) को लेकर बहुत चितिंत हूं और मुझे नहीं पता कि यह क्यों हो रहा है लेकिन मैं वर्तमान स्थिति पर नजर रखी हुई हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि सभी को शांति बनाए रखना चाहिए क्योंकि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है। मानवता हमारे देश का आदर्श वाक्य है जहां हर कोई एकदूसरे के साथ मिलजुल कर रहता है।
हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है और यहां हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।’’ सुश्री बनर्जी ने वर्ष 2018 में नाब्बना में पिछली पूर्वी जोनल बैठक की मेजबानी की थी।


Download Android App
Download iOS App



