मनीष तिवारी का सिद्धू पर हमला, कहा- ISI और पाकिस्तानी सेना के गठजोड़ का एक मोहरा हैं PM इमरान

Summary :

मनीष तिवारी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ कहने के लिए अपनी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा।

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख और दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपनी मुखर बयानबाजी के लिए जाने जाते है। ऐसे में उनका एक बयान काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ कहने के लिए अपनी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान भारत के लिए आईएसआई एवं पाकिस्तानी सेना के उस गठजोड़ का मोहरा हैं जो पंजाब में हथियार एवं मादक पदार्थ तथा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी भेजता है। 
इमरान खान भले ही किसी के भाई हों, लेकिन 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इमरान खान भले ही किसी के भाई हों, लेकिन भारत के लिए वह पाकिस्तानी तंत्र के भीतर के आईएसआई-सेना के उस गठजोड़ के मोहरा हैं जो पंजाब में ड्रोनन हथियार और मादक पदार्थ भेजता है तथा जम्मू-कश्मीर में एलओसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के इस पार रोजाना आतंकवादी भेजता है।’’ पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य ने सवाल किया, ‘‘ क्या हम पुंछ के अपने सैनिकों की शहादत इतना जल्दी भूल गए?’’ 
इमरान खान उनके ‘‘बड़े भाई’’ जैसे हैं  
उल्लेखनीय है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें एक पाकिस्तानी अधिकारी इमरान खान की ओर से उनका स्वागत करते दिखते हैं और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि खान उनके ‘‘बड़े भाई’’ जैसे हैं और वह उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

Desk Team