जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि विकास और उसका लाभ समाज के सभी वर्गों, खासकर गरीब से गरीब व्यक्ति तक समान रूप से पहुंचे।
सिन्हा ने सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए दिल्ली में आयोजित चेतना पुरस्कार-2022 समारोह में यह टिप्पणी की। एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
भारत के सर्वेश्रेष्ठ व सबसे योग्य लोगों को सम्मानित करना सौभाग्य की बात – मनोज सिंहा
उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनकी अनुकरणीय प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी।
उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘परिवर्तन करने वाले भारत के सर्वश्रेष्ठ और सबसे योग्य लोगों को सम्मानित करना सम्मान और सौभाग्य की बात थी। रचनात्मक सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित ये सभी पुरुष और महिलाएं राष्ट्रीय विकास के असली नायक हैं। वे हमारे सामाजिक क्षेत्र की रीढ़ हैं और वास्तव में दूसरों को, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को समाज की निस्वार्थ सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



