केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर आतंकी विचारों का प्रसार करने की आशंका पहले के मुकाबले अब ज्यादा बढ़ गई है।उन्होंने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरा है।
राय ने कहा कि साइबर जगत वर्चुअल, सीमारहित है। मंत्री ने कहा कि आतंकवाद का प्रयोजन बड़े पैमान पर सीमा पार से होता है तथा कई वैश्विक आतंकी और भारत के प्रति शत्रुता का भाव रखने वाली कुछ एजेंसियां सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को कट्टरपंथी बनाने और आतंकी विचारों का प्रसार करने का प्रयास करती रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



