बालिका दिवस के मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आज लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम का आयोजन किया। देश में लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल-2008 में की गई थी। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम विभिन्न क्षेत्रों में लड़कियों की ताकत और उपलब्धियों को सलाम करते हैं और उन्हें जीने, आकांक्षा और प्रेरणा देने के समान अवसर प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम अयोजित किया
इसके साथ ही मंत्रालय ने बच्चियों की सुरक्षा के मद्देनजर सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम भी अयोजित किया। मंत्रालय के अनुसार यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। गौरतलब है कि 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, जोकि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इसलिए 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में की गई
भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा था कि एक महिला देश की प्रधानमंत्री बनी थी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव था।


Download Android App
Download iOS App



