केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET-PG 2022 को छह से आठ सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष की परीक्षा 6-8 सप्ताह आगे के लिए टाल दी गई है। नीट पीजी 2022 परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जानी थी। 6 MBBS स्नातकों ने 25 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर, पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए 12 मार्च को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध किया था।
उन्होंने कहा था कि अनिवार्य ‘इंटर्नशिप’ अवधि पूरी नहीं होने के कारण कई एमबीबीएस स्नातक परीक्षा नहीं दे पाएंगे। सहायक महानिदेशक (चिकित्सा शिक्षा) और चिकित्सा परामर्श समिति के सदस्य सचिव डॉ. बी श्रीनिवास ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) के कार्यकारी निदेशक डॉ. एम बाजपेयी को भेजे गए एक पत्र में कहा कि कई चिकित्सकों ने नीट-पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध किया है, क्योंकि नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग भी इसी दौरान होनी है।
AIMIM प्रमुख पर जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा में हुआ इजाफा, केंद्र ने दी CRPF की ‘Z’ श्रेणी की प्रोटेक्शन
वहीं, मई-जून में कई ‘इंटर्न’ पीजी काउंसलिंग 2022 में भी भाग नहीं ले पाएंगे। यह पत्र तीन फरवरी को भेजा गया था। इसमें कहा गया, ‘‘ उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नीट पीजी 2022 को छह से आठ सप्ताह तक स्थगित करने का निर्णय किया है। इसलिए, मंत्रालय द्वारा किए गए फैसले का अनुपालन हो।’’


Download Android App
Download iOS App



