कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव संपन्न हो गया हैं, लेकिन पार्टी में चुनाव पूर्ण होने के बाद भी एक नया घमासान छिड़ गया हैं। दरअसल शशि थरूर ने कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण को लेकर अनियमितताओं के आरोपों को अपनी चुप्पी तोड़ दी है। मिस्त्री ने कहा कि मुझे खेद हो रहा हैं कि आपका मेरे सामने चेहरा अलग था, औऱ मीडिया के सामने अलग था। मिस्त्री ने आगे कहा कि आपने हमारे खिलाफ कई आरोप लगाए।
आपको बता दे की मल्लिकार्जुन खड़गे को भारी मतों के साथ पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। लेकिन प्रतिद्वंदी शशि थरूर ने यूपी में वोटों के गिनती की हेराफेरी का आरोप लगाया था। शशि थरूर के टीम सदस्य सलमान सोज ने लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में तथ्यों को चिन्हित कर राज्य के वोट रद्द करने की मांग की थी। लेकिन इस मामले को लेकर शशि थरूर ने खेद व्यक्त किया हैं एक गलती की आतंरिक पत्र लीक हो गया था। लेकिन कांग्रेस में अब इसको लेकर आपसी हमले होने की गुजांइश बढ़ गई हैं।
आपको बता दे की शशि थरूर शुरूआत से ही पार्टी में अपने खिलाफ के माहौल को महसूस कर रहे थे, लेकिन वह किसी भी हालात में चुनाव ना लड़ने की इच्छा नहीं छोड़ी।


Download Android App
Download iOS App



