कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर चर्चा का विषय बने है। शशि थरूर ने रविवार को बेंगलुरु में एक पत्रकार के हवाले से आरएसएस के एक नेता के बयान का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि आरएसएस के एक नेता ने एक पत्रकार से कहा कि मोदी शिवलिंग पर चिपके बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हटाया जा सकता, और ना ही चप्पल से मारा जा सकता है।
कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खुद को ‘शिवभक्त’ कहने वाले राहुल गांधी को थरूर की इस टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
प्रसाद ने कहा, ‘एक तरफ राहुल गांधी खुद को शिवभक्त होने का दावा करते हैं, दूसरी तरफ उनके छोटे नेता चप्पल से हमले का जिक्र कर एक तरह से शिव लिंग की पवित्रता और भगवान महादेव का अपमान करते हैं।’ राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘आप (राहुल) खुद को शिव भक्त बताते हैं, थरूर के भगवान महादेव की इस काफी भयावह निंदा के जवाब में माफी मांगिए।’
ये कहा था थरूर ने…
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘एक असाधारण रूपक है जिसका जिक्र आरएसएस के अनाम सूत्र ने एक जर्नलिस्ट से किया था। मैंने उसका संदर्भ अपनी किताब में दिया है।’ थरूर ने कहा, ‘उसने कहा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे आप हाथ से हटा नहीं सकते और चप्पल से मार भी नहीं सकते।’


Download Android App
Download iOS App



