दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विवाद का सीधा संबंध राफेल सौदे से बताते हुए कहा है कि इस मामले में केंद्र सरकार को जांच कराई जानी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को किसान महापंचायत के अध्यक्ष एवं आप नेता राम पाल जाट का अनशन समाप्त कराने के बाद मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीबीआई विवाद का सीधा संबंध राफेल डील से है और केंद्र सरकार राफेल मामले की जांच से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। आप पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद करने आए केजरीवाल ने उनकी पार्टी राजस्थान में किसी अन्य पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी और प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले वह जयपुर हवाई अड्डे पर उतकर सीधे शहीद स्मारक पहुंचे और किसानों की मांग को लेकर अनशन कर रहे जाट को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।


Download Android App
Download iOS App



