राज्यसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि वह जितना भाजपा को निशाना बनाएगी, कमल उतना ही खिलेगा। पीएम मोदी ने कहा, मैं इन विपक्षी सांसदों से कहना चाहता हूं कि आप जितना ‘कीचड़’ फेंकेंगे, कमल उतना ही अच्छा खिलेगा।
सरकार के द्वारा किए गए काम को गिनाए मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि तीन से चार वर्षों में लगभग 11 करोड़ घरों में पीने योग्य पेयजल कनेक्शन लगे और नौ वर्षों में देश भर में 48 करोड़ जन धन खाते खोले गए। पीएम जब बोल रहे थे, विपक्षी सांसदों ने अदाणी और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए।

मल्लिकार्जून खड़गे ने अदानी को लेकर मोदी पर उठाए थे सवाल
बुधवार को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अदाणी मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। खड़गे ने कहा, अडानी विवाद की संयुक्त संसदीय समिति की जांच होनी चाहिए, जब सरकार को किसी बात का डर नहीं है तो जेपीसी का गठन करें।


Download Android App
Download iOS App



