केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बुधवार तक 176.47 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।
देश में बुधवार को शाम सात बजे तक 26 लाख से ज्यादा (26,88,373) टीके लगाए गए।
मंत्रालय के अनुसार, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 1.94 करोड़ से ज्यादा (1,94,97,567) एहतियाती टीके लगाए गए हैं।
देर रात तक अंतिम आंकड़ा आने पर दिन में हुए टीकाकरण के आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है।
देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से हुआ था शुरू
देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।
कोविड रोधी टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ था जिसमें 60 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों और विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा आयु के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ।
देश में 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए टीकाकरण एक अप्रैल से शुरू हुआ था। 18 साल से ज्यादा आयु वाले सभी वयस्कों को एक मई से टीका लगने लगा।
वहीं, इस साल तीन जनवरी से शुरू हुए अभियान के तहत 15 से 18 साल के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



