केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए अभी तक 23,11,68,480 कोविड डोज उपलब्ध कराए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि आज सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अभी तक 21,22,38,652 डोज लगाए जा चुके हैं और इनमें वह डोज भी शामिल हैं जो सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किए गए हैं। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि राज्यों के पास अभी भी 1.75 करोड़ से अधिक यानी 1.75,48,648 अतिरिक्त डोज है।
इसके अलावा 2,73,970 से अधिक वैक्सीन डोज राज्यों को भेजे जाने की प्रकिया में हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को प्राप्त हो जाएंगे। मंत्रालय ने कहा,‘‘राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तौर पर केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। इसके अलावा सरकार भी राज्यों द्वारा टीकों की सीधी खरीद की सुविधा प्रदान कर रही है।
टीकाकरण, परीक्षण, ट्रैक, उपचार और कोविड महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्र की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न हिस्सा है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की रणनीति के कार्यान्वयन के लिए एक मई, 2021 से टीकाकरण शुरू हो गया है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अभी तक 21.3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



