देश में कोरोना वायरस को काबू करने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 70.31 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है और आठ लाख से अधिक खुराक दिए जाने की प्रक्रिया में हैं।
मंत्रालय ने कहा कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 5.64 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद हैं, जिसका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता के माध्यम से टीकाकरण अभियान तेज किया गया है।
भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 37,875 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 369 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,30,96,718 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,91,256 हो गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 369 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,41,411 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



