मदर डेयरी ने आम आदमी को फिर एक बार दिया झटका, दूध में 2 रूपये की बढ़ोतरी, कल से नई दरें होगी लागू

Summary :

दूग्ध विक्रेता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर इलाके में अपने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की है। नई कीमतें मंगलवार से लागू होंगी।

2023 आने से पहले दिल्ली की आम जनता को फिर एक महंगाई का जोर-दार झटका है। मदर डेयर ने दिल्ली एनसीआर इलाके के आस पास अपने दूध के दामों में दो रूपये की मुख्य तौर से बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके चलते इसकी नई दरें मंगलवार से लागू हो जाएगी। आपकों बता दें कि इस साल में कुल पांच बार मदर डेयरी ने अपने दामों में इजाफा किया है। 
मदर डेयर ने दूध में दो रूपये बढाएं
मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें रविवार से लागू, अमूल और पराग  बढ़ा चुके हैं रेट | Zee Business Hindi
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की प्रमुख दुग्ध विक्रेता मदर डेयरी की तरफ से दूध के दाम बढ़ाने का यह इस साल पांचवां मौका है। मदर डेयरी दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है। मदर डेयरी ने कहा कि फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि टोंड दूध की संशोधित कीमत 53 रुपये प्रति लीटर होगी। वहीं डबल टोंड दूध के दाम रुपये बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि, कंपनी ने गाय के दूध की थैली एवं टोकन से खरीदे जाने वाले दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
2022 में पांचवी बार इजाफा हुआ मदर डेयर दूध में 
मदर डेयरी ने इस कीमत वृद्धि के लिए दुग्ध उत्पादक किसानों से की जाने वाली खरीद की लागत बढ़ने को जिम्मेदार बताया है। कंपनी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल दूध की खरीद लागत करीब 24 प्रतिशत तक बढ़ गई है। कंपनी ने कहा, ‘‘दुग्ध उद्योग के लिए यह एक अप्रत्याशित साल रहा है। हमें त्योहारों के बाद भी उपभोक्ताओँ और संस्थानों दोनों से ही मांग में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं कच्चे दूध की खरीद दिवाली के बाद भी तेजी नहीं पकड़ पाई है।’’

Desk Team