कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को विस्थापित कश्मीरी पंडितों से कहा कि वह और उनका परिवार इसी समुदाय से आता है तथा उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया कराने का वादा किया। वहीं भाजपा ने शनिवार को राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को अपनी सियासी साजिशों के तहत बर्बाद किया है।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इन्होंने (कांग्रेस) जम्मू-कश्मीर को जिसे धरती का स्वर्ग कहते थे, उसे इन्होंने अपनी सियासी साजिशों के तहत बर्बाद करने का गुनाह किया। उन्होंने कहा कि इतना होने के बाद भी कांग्रेस माफी मांगने की बजाय वहां सपनों के सौदागर बनकर घूम रहे हैं।
इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘अपरिपक्व और गैर जिम्मेदार’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर की समस्याएं गांधी परिवार की विरासत हैं। कश्मीर की समस्याओं के लिए जवाहरलाल नेहरू जिम्मेवार हैं।’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सुविधानुसार यह भूल जाते हैं कि कश्मीरी पंडितों की चिंताएं कांग्रेस और समान विचारधारा वाले दलों की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हैं।
बता दें कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप लगाया कि वे जम्मू-कश्मीर की समग्र संस्कृति को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और कहा कि दोनों संगठन केंद्र शासित प्रदेश के लोगों में प्यार एवं भाईचारे को ‘‘खत्म’’ कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



