उत्तर भारतीय रेलवे ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तीन रेलवे स्टेशनों प्रतापगढ़, अंतू और बिशनाथगंज का नाम बदलने की घोषणा की। उत्तर रेलवे ने बताया कि प्रतापगढ़ स्टेशन का नाम बदलकर ‘मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन’, अंतू का नाम मां चंडिका देवी धाम अंतू और बिशनाथगंज का नाम ‘शनिदेव धाम बिशनाथगंज’ कर दिया गया है।
इससे पहले इन रेलवे स्टेशनों के बदले गए थे नाम
पिछले महीने, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वाराणसी के मंडुआडीह रेल स्टेशन का नाम बदलकर बनारस करने को मंजूरी दे दी थी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने झाँसी रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलकर वीरानागाना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन कर दिया। इससे पहले, राज्य सरकार ने मुगलसराय और इलाहाबाद रेलवे स्टेशनों का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज जंक्शन स्टेशन कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



