Narendra Modi: नरेंद्र मोदी ने कहा- भ्रष्टाचार विकास और युवाओं के हितों में सबसे बड़ा बाधक

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में भ्रष्टाचारी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण हुआ है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में भ्रष्टाचारी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण हुआ है और कुछ राजनीतिक समूह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को बचाने के लिए एक गुट में संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वालों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक- पीएम 
जानकारी के मुताबिक अपनी दो-दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार विकास और युवाओं के हितों में सबसे बड़ा बाधक है।मोदी ने कहा, ‘‘हम देख पा रहे हैं कि चूंकि हम भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, इसलिए राष्ट्रीय राजनीति में एक नया ध्रुवीकरण शुरू हुआ है।’’
PM Narendra Modi Assets Increased BY 26 Lakhs In A Year To 2.23 Crore  Rupees | PM Modi Assets: एक साल में 26 लाख रुपये बढ़कर 2.23 करोड़ रुपये हुई  पीएम मोदी की संपत्ति
उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वालों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक समूह खुलकर आगे आ रहे हैं और एक गुट में संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं। केरल और भारत के लोगों को ऐसे समूहों के प्रति सजग रहना होगा।’’
नेदुम्बासरी में कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नयी उम्मीद की नजर से देख रही है क्योंकि वे महसूस करते हैं कि भाजपा देश में परिवर्तन और विकास के कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और बुनियादी ढांचे को विकसित करना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
केंद्र सरकार ने केरल में विभिन्न परियोजनाओं पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किये- पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों को घर उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत दो लाख आवास निर्माण को मंजूरी दी गयी है, जिनमें से एक लाख 30 हजार से अधिक आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।मोदी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने केरल में विभिन्न परियोजनाओं पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किये हैं।उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार प्रत्येक जिले में कम से कम एक चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की दिशा में कार्य कर रही है और इससे केरल के युवाओं को व्यापक लाभ होगा। आधुनिक बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए भाजपा सरकार केरल में विभिन्न परियोजनाओं पर करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।’’

Desk Team